Oppo Reno 2Z प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Oppo Reno 2Z Pre-Order: ओप्पो रेनो 2ज़ेड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें ऑफर्स, कीमत और इसकी खासियतों के बारे में।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Amazon पर Oppo Reno 2Z Pre-Order के लिए हुआ उपलब्ध
  • ओप्पो रेनो 2ज़ेड पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • ओप्पो रेनो 2ज़ेड का दाम 29,990 रुपये है

Oppo Reno 2Z Pre-Orde: ओप्पो रेनो 2ज़ेड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

Oppo Reno 2Z Pre-Order: ओप्पो ने Oppo Reno 2, ओप्पो रेनो 2ज़ेड और Reno 2F स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को ओप्पो रेनो 2 के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी लेकिन दूसरी तरफ, ओप्पो रेनो 2ज़ेड की बिक्री भारत में 6 सितंबर से शुरू होगी। Oppo Reno 2Z खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहक हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर ओप्पो रेनो 2ज़ेड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे गए ओप्पो रेनो 2, ओप्पो रेनो 2ज़ेड और ओप्पो रेनो 2एफ तीनों ही फोन चार रियर कैमरों से लैस हैं।
 

Oppo Reno 2Z price in India, उपलब्धता

ओप्पो रेनो 2ज़ेड का दाम 29,990 रुपये है और इसे 6 सितंबर से बेचा जाएगा लेकिन फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ओप्पो रेनो 2ज़ेड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के वैसे तो तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ल्यूमिनस ब्लैक, स्काई व्हाइट और पोलर लाइट। लेकिन खबर लिखे जाने तक Flipkart और Amazon पर ओप्पो रेनो 2ज़ेड के ल्यूमिनस ब्लैक और स्काई व्हाइट कलर वेरिएंट को ही प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 

Oppo Reno 2Z Pre-Order: ओप्पो रेनो 2ज़ेड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
Photo Credit: Amazon India

अब बात हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की। ओप्पो रेनो 2ज़ेड हैंडसेट बजाज फिनसर्व की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। HDFC बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा ओप्पो रेनो 2 के साथ Jio के ग्राहकों को 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा। अमेज़न या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Oppo Reno 2Z specifications

ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह VOOC 3.0 Flash Charge को सपोर्ट करती है।

इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है और यहां 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के कैमरा फीचर में अल्ट्रा डार्क मोड, अल्ट्रा स्टेडी मोड, एआई ब्यूटी मोड और एंबियंट लाइट मोड शामिल हैं। फोन में ऑप्टिकल जी3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Camera app can be improved
  • Video recording stabilisation needs tweaks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.