Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स

Oppo ने भारत में Reno 16 और Reno 16c लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 Series भारत में हुई लॉन्च
  • 7,000mAh तक की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
  • Snapdragon 7 Gen 4 और 50MP कैमरा का सपोर्ट

Oppo Reno 16 सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Oppo Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Oppo Reno 16 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 67,999 रुपये में आएगा। वहीं, Oppo Reno 16c 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है।

दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO E-store और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजेक्शन पर 10% तक कैशबैक, 18 महीने तक Zero Down Payment EMI, 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों की Screen Damage Protection मिलेगी। इसके अलावा Reno 16 Series खरीदने पर OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% तक की छूट भी दी जाएगी।

Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसी तरह डिस्प्ले में भी अंतर है। Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Reno 16c में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Reno16 की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और Reno16c की 1,400 निट्स है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं Reno 16c में प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा तो समान है, लेकिन इसमें 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Oppo Reno 16 और Reno 16c में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS आदि का सपोर्ट मिलता है। दोनों डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं। Reno 16 की मोटाई 8.22mm और वजन 182 ग्राम है, जबकि Reno 16c की मोटाई 8.44mm और वजन 192 ग्राम है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,372 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.