₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर

अगर आपका बजट 50,000 के करीब है और अब नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Oppo Reno16c बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno16c में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16c में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी आती है।
  • Oppo Reno 16c में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

अगर आपका बजट 50,000 के करीब है और अब नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Oppo Reno16c बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Reno16c पर अच्छा खासा डिस्काउंट पेश कर रही है। सबसे खास बात यह है कि आप अपना पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देकर फोन की कीमत को बहुत कम कर सकते हैं। आइए Oppo Reno16c पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno16c Price & Offers

Oppo Reno 16c 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई या एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹4,699 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹42,300 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 43,550 तक कीमत कम हो सकती है, हालांकि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Oppo Reno16c Features & Specifications

Oppo Reno 16c में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2372x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। ओप्पो के इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Reno 16c के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »