Oppo ने अपने सब फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 16 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 16 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Oppo ने अपने सब फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 16 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस फोन को भारतीय बाजार में जुलाई, 2026 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा कीमतों पर लिस्टेड है। कीमतों में इजाफा दोनों स्टोरेज वेरिएंट पर हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने एक और 8GB रैम+128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट भी पेश कर दिया है जो कि अब नया एंट्री लेवल स्टोरेज वेरिएंट बन गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था तब इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹67,999 थी। बाद में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यह (8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹66,999 और (12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹72,999 में मिल रहा था। मगर अब फिर से कीमतों में बढ़तरी के बाद Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹72,999 और 12GB+56GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 हो गई है। इसके अलावा नया 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट आया है, जिसकी कीमत ₹65,999 है। लॉन्च कीमत के मुकाबले में यह फोन ₹11 हजार और ₹12 हजार महंगा हो गया है।
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 460 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है। इस फोन की लंबाई 151.21 मिमी, चौड़ाई 72.42 मिमी, मोटाई 8.36 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
कैमरा सेटअप के मामले में Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस आता है। इस फोन में 6,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999