Oppo Reno 15c हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने चीनी बाजार में आज नया फोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 15c में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Reno 15c में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीनी बाजार में आज नया फोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है। Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन  80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6,500mAh की बैटरी से लैस है। Reno 15c के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Oppo Reno 15c के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 15c Price

Oppo Reno 15c के 12GB RAM+256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 Yuan (लगभग 37,162 रुपये) और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 Yuan (लगभग 40,787 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 19 दिसंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन स्टार्लाइट बो, ऑरोरा ब्लू और कॉलेज ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Oppo Reno 15c Specifications, Features

Oppo Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 74.83 मिमी, मोटाई 7.77 मिमी और वजन 197 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 15c के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.