Oppo Reno 13 सीरीज 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ कल होने जा रही लॉन्च, देखें कलर वेरिएंट्स की झलक

Oppo Reno 13 सीरीज स्मार्टफोन मार्केट में 25 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 10:12 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में Butterfly Purple, Galaxy Blue, Midnight Black जैसे शेड्स होंगे
  • Reno 13 में 16GB रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिलेगी।
  • सीरीज स्मार्टफोन मार्केट में 25 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

सीरीज को कंपनी ने Dimensity 8350 चिपसेट की पावर दी है।

Photo Credit: Oppo/Weibo

Oppo Reno 13 सीरीज स्मार्टफोन मार्केट में 25 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी कल यानी सोमवार को इसे चीन की मार्केट में उतारेगी। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसके खास स्पेसिफिकेशंस और कलर वेरिएंट्स से पर्दा उठा दिया है। यह सीरीज इससे पहले आई Reno 12 की सक्सेसर होगी। ओप्पो रेनो 13 सीरीज में कंपनी ने 16GB रैम, MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया है। इसमें 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस सीरीज के बारे में सभी खास बातें। 
 

Oppo Reno 13 Series Specifications, Colour Options

Oppo Reno 13 सीरीज के कलर वेरिएंट्स कंपनी ने रिवील कर दिए हैं। इस सीरीज में Butterfly Purple, Galaxy Blue, Midnight Black जैसे कलर शेड्स देखने को मिलेंगे। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से यह खुलासा कंपनी ने किया है। Oppo Reno Pro में भी ये तीनों शेड्स होंगे लेकिन फोन एक्सक्लूसिव Starlight Pink वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। 

Reno 13 स्टैंडर्ड मॉडल 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB RAM व स्टोरेज कंफिग्रेशन में बताया गया है। वहीं, Reno 13 Pro में भी 16GB रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिलेगी। Reno 13 सीरीज को कंपनी ने Dimensity 8350 चिपसेट की पावर दी है। इसके अलावा कई और धांसू स्पेसिफिकेशंस यहां पर देखने को मिलेंगे। 

सीरीज में 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हाई ब्राइटनेस होगी। यह आई-प्रोटेक्शन फीचर से लैस डिस्प्ले होगा। पुरानी सीरीज के मुकाबले में कंपनी इसमें बड़ी बैटरी देने वाली है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लगभग 5 साल तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देगी। कैपिसिटी की पुष्टि कंपनी ने अभी तक नहीं की है। Oppo Reno 13 सीरीज के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 15  होगा जिसके ऊपर ColorOS 15 की स्किन देखने को मिलेगी। हालिया लीक के अनुसार, फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है जबकि प्रो मॉडल में 5900mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.