Oppo Reno 13 होगा iphone की कॉपी! फर्स्‍ट लाइव इमेज आई सामने

Oppo Reno 13 Pro में मीडियाटेक का Dimensity 8350 चिपसेट होगा। यह प्रोसेसर अभी रिलीज होना बाकी है।

Oppo Reno 13 होगा iphone की कॉपी! फर्स्‍ट लाइव इमेज आई सामने

फोन का मिडल फ्रेम मेटल का ही होगा और इसमें IP68 व IP69 दोनों ही तरह की रेटिंग देखने को मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 की लाइव इमेज लीक
  • डिजिटल चैट स्‍टेशन ने लीक की इमेज
  • आईफोन से प्रभावित है नए रेनो का डिजाइन
विज्ञापन
Oppo की नई Find X8 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च 21 नवंबर को होना है। खबरें हैं कि Find X8 सीरीज के अलावा ओपो ने Reno 13 सीरीज को चीन में पेश करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले ही टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने दावा किया था कि नए रेनो फोन्‍स को 25 नवंबर को अनवील किया जाएगा। अब DCS ने Oppo Reno 13 की फर्स्‍ट इमेज को भी लीक किया है। इसका डिजाइन काफी हद तक आईफोन से प्रभावित लगता है। 

यह दर्शाने के लिए डीसीएस ने दो तस्‍वीरें दिखाई हैं। बायीं तरफ iPhone 15 सीरीज का फोन है, जबकि दायीं तरफ Reno 13 मॉडल है। यही नहीं, iPhone की तरह Reno 13 के कैमरा आइलैंड में इंटीग्रेटेड कोल्‍ड-क्रेव्ड ग्लास लगा है, जो फोन को स्‍लीक लुक देता है। इससे कैमरा लेंस चिकना और हाई-क्‍वॉलिटी बिल्‍ड नजर आता है। 

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, Oppo Reno 13 Pro में मीडियाटेक का Dimensity 8350 चिपसेट होगा। यह प्रोसेसर अभी रिलीज होना बाकी है। फोन में 16GB रैम होगी और उसके साथ में 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन होगा। फोन में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा डिस्प्ले होगा जो कि एक क्वाड कर्व्ड पैनल बताया जा रहा है। Oppo Reno 12 में यह 6.83 इंच का था। लेकिन अबकी बार कंपनी साइज बढ़ा सकती है।

कैमरा सेटअप में बदलाव नहीं बताया जा रहा है। पुराने मॉडल की तरह ही इसमें भी मेन कैमरा 50MP का होगा। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैरी करेगा। फोन का मिडल फ्रेम मेटल का ही होगा और इसमें IP68 व IP69 दोनों ही तरह की रेटिंग देखने को मिलेगी, जबकि Reno 12 Pro में सिर्फ IP65 रेटिंग ही दी गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »