Oppo Reno 13, 13 Pro 5G फोन भारत में 12GB रैम, OLED डिस्प्ले के साथ होंगे लॉन्च! फीचर्स का खुलासा

दोनों ही फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 फोन में शुरुआती वेरिएंट 8GB रैम के साथ आ सकता है।
  • डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकते हैं।

Oppo Reno 13 सीरीज भारत में जल्द ही पेश की जा सकती है।

Photo Credit: Oppo

Oppo की ओर से इसकी चर्चित 5G स्मार्टफोन सीरीज Reno 13 को भारत और मलेशिया में लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी ने भले ही लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन मलेशिया में इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। वहीं, भारत में भी कंपनी ने इसके लिए ऑनलाइन उपलब्धता के डिटेल्स दे दिए हैं। स्मार्टफोन सीरीज के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। साथ ही फोन के रैम, स्टोरेज कंफिग्रेशन भी रिवील हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Reno 13 सीरीज भारत में जल्द ही पेश की जा सकती है। इसमें दो मॉडल्स Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro 5G शामिल होंगे। दोनों ही मॉडल्स Flipkart से खरीदे जा सकेंगे जिसके लिए माइक्रोसाइट भी अब लाइव है। फोन के रैम और स्टोरेज कंफिग्रेशन सामने (via) आ गए हैं। Oppo Reno 13 फोन में शुरुआती वेरिएंट 8GB रैम के साथ आ सकता है। जिसके साथ 128GB या 256GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलेगा। वहीं, Oppo Reno 13 Pro 5G को कंपनी 12GB रैम के साथ पेश करने वाली है जिसके साथ 256GB या 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। 

बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो दोनों ही मॉडल्स में एरोस्पेस ग्रेड का एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिलेगा। फोन वजन में हल्के बताए गए हैं और डिजाइन काफी स्लिम होगा। Reno 13 की मोटाई केवल 7.24mm से 7.29mm तक हो सकती है। वहीं, प्रो मॉडल की मोटाई 7.5mm हो सकती है। बेस मॉडल का वजन 181 ग्राम और प्रो मॉडल का वजन 195 ग्राम बताया गया है। इनमें ग्लास बैक देखने को मिलेगा।  

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों ही फोन में OLED डिस्प्ले होंगे जिनमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। 93.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ बेस मॉडल के बेजल्स 1.62mm होंगे। जबकि प्रो मॉडल 93.4% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ 1.81mm बेजल्स से लैस होगा। 

Reno 13 5G कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन भारत में Ivory White और Luminous Blue में आ सकता है। वहीं, Reno 13 Pro 5G फोन Mist Lavender और Graphite Grey कलर में आ सकता है। सीरीज में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग्स देखने को मिलेंगी। Reno 13 Pro में Dimensity 8350 या Dimensity 8300 चिप हो सकती है। ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  8. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  10. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.