• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 12 सीरीज में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, 12GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर! डिटेल्स लीक

Oppo Reno 12 सीरीज में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, 12GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर! डिटेल्स लीक

स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी होगा।

Oppo Reno 12 सीरीज में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, 12GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर! डिटेल्स लीक

Oppo Reno 11 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है
  • डिवाइसेज की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की होगी
  • इनमें IP65 रेटिंग भी होगी
विज्ञापन
Oppo Reno 11 सीरीज लॉन्च को अभी थोड़ा ही वक्त बीता है कि कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 12 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। लीक कहता है कि कंपनी सीरीज में Reno 12, Reno 12 Pro स्मार्टफोन मॉडल्स में MediaTek प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। इसी के साथ इन स्मार्टफोन में रैम, और स्टोरेज कंफिग्रेशन के बारे में भी खुलासा यहां पर किया गया है। फोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अपकमिंग सीरीज के बारे में। 

Oppo Reno 12 सीरीज कंपनी की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के दो शुरुआती मॉडल्स के बारे में लीक सामने आया है। MSPowerUser की ओर से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo Reno 12, और Oppo Reno 12 Pro में कंपनी MediaTek का MTK 24M चिपसेट इस्तेमाल करेगी। हालांकि यह इस प्रोसेसर का असल नाम नहीं है। लेकिन यह एक नया चिपसेट हो सकता है। इसके साथ में 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन इन मॉड्ल्स में देखने को मिल सकती है। पब्लिकेशन ने एक इंटरनल डॉक्यूमेंट को आधार बनाकर ये डिटेल्स लीक किए हैं। 

Reno 12 Pro में MediaTek Dimensity 9200 (MTK DX-2) चिपसेट बताया गया है। इस फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, और 512 जीबी स्टोरेज के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। डिस्प्ले कर्व्ड एजेज के साथ आ सकता है। 

Oppo Reno 12 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी होगा। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 50 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस भी होंगे। कैमरा में 2X ऑप्टिकल जूम फीचर होने की बात यहां कही गई है। सेल्फी के लिए ये स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा कैरी कर सकते हैं। डिवाइसेज की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की होगी जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। इनमें IP65 रेटिंग भी होगी। सीरीज को जून 2024 में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। Oppo Reno 12 की कीमत 499 डॉलर (लगभग 41,500 रुपये), और Oppo Reno 12 Pro की कीमत 799 डॉलर (लगभग 63,000 रुपये) अनुमानित कही गई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »