50MP सेल्फी कैमरा, 16GB RAM के साथ Oppo Reno 12 Pro 5G देगा दस्तक, कई सर्टिफिकेशन पर आया नजर

Oppo Reno 12 Pro 5G के चीनी वेरिएंट में 6.7 इंच की क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 Pro 5G में 6.7 इंच की क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Reno 12 Pro 5G के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
  • Oppo Reno 12 Pro 5G में 16GB तक RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

Oppo Reno 11 Pro 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर चीनी बाजार के लिए Oppo Reno 12 सीरीज पर काम कर रहा है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह इस महीने के आखिर में देश में लॉन्च हो सकता है। ऐसा लगता है कि कंपनी Reno 12 लाइनअप को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की भी तैयारी कर रही है क्योंकि इसे इंडोनेशिया, भारत और सिंगापुर जैसे देशों में मंजूरी मिली है। यहां हम आपको Oppo Reno 12 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 12 Pro 5G की खासियतें


Advertisement
इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर आगामी Oppo स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2629 के साथ सर्टिफाइड हुआ है। लिस्टिंग से पता चला है कि इंडोनेशिया के मार्केट में लॉन्च होने पर स्मार्टफोन को Oppo Reno 12 Pro 5G कहा जाएगा। भारत के BIS, सिंगापुर के IMDA और यूरोप के EEC से भी इसी स्मार्टफोन को मंजूरी मिली है। जिससे पता चलता है कि यह अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ NFC का सपोर्ट करेगा।

Oppo Reno 12 Pro 5G को टीयूवी रीनलैंड द्वारा सर्टिफाइड किया गया है, जिससे इसकी बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड का पता चला है। सर्टिफिकेशन के अनुसार, स्मार्टफोन में 4,880mAh (रेटेड वैल्यू) की बैटरी होगी और यह 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Reno 12 Pro 5G की बैटरी का सामान्य साइज 5,000mAh हो सकता है।
Advertisement

Reno 12 Pro 5G को कैमरा FV-5 के डाटाबेस में भी लिस्टेड किया गया है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह वही Reno 12 Pro 5G है, जिसे चीनी बाजार में पेश किया जाएगा और ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा या नहीं।


Oppo Reno 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 12 Pro 5G के चीनी वेरिएंट में 6.7 इंच की क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Dimensity 9200 Plus स्टार स्पीड एडिशन चिपसेट होगा। इस फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। सिक्योरिटी के लिए यह IP65 रेटिंग के साथ आने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x टेलीफोटो के साथ 50 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.