• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 11 सीरीज लैंडिंग पेज Flipkart, Oppo इंडिया पर हुए लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo Reno 11 सीरीज लैंडिंग पेज Flipkart, Oppo इंडिया पर हुए लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी होगा। यह स्मार्टफोन 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Oppo Reno 11 सीरीज लैंडिंग पेज Flipkart, Oppo इंडिया पर हुए लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo Reno 11 Pro में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
  • Oppo Reno 11 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
Oppo ने नवंबर 2023 में अपने घरेलू बाजार में Oppo Reno 11 सीरीज के स्मार्टफोन पेश किए थे, जिसमें Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन की ग्लोबल एंट्री 11 जनवरी को मलेशिया में होने वाली है। ऐसी संभावना है कि स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं, क्योंकि Reno 11 सीरीज के लिए लैंडिंग पेज अब Oppo इंडिया वेबसाइट और Flipkart दोनों पर लाइव है। आइए Oppo Reno 11 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart पर लैंडिंग पेज से Oppo Reno 11 Pro के कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। यह कंफर्म हुआ है कि फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री अल्ट्रा-वाइड 8 मेगापिक्सल कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। Oppo Reno 11 में भी 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा Oppo Reno 11 Pro में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेंगे।

हालांकि, टीजर में अन्य कोई भी जानकारी साफ नहीं हुई है। एक लीक से पता चला है कि Reno 11 और Reno 11 Pro ग्लोबल मॉडल में चीनी वेरिएंट की तुलना में अलग प्रोसेसर मिल सकते हैं। वहीं Reno 11 में Dimensity 8200 के बजाय Dimensity 1080 प्रोसेसर है, वहीं Reno 11 Pro में Dimensity 8200 या Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसी उम्मीद है कि अन्य स्पेसिफिकेशन चीनी मॉडल के समान ही होंगे। Oppo भी 8 जनवरी को अपने फ्लैगशिप Find X7 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले Find X7 का वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • कमियां
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »