ओप्पो आर7एस स्मार्टफोन लॉन्च, 4 जीबी के रैम से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 10:45 IST
उम्मीद के मुताबिक, ओप्पो ब्रांड ने रविवार को दुबई में आयोजित एक इवेंट में अपना नया आर7एस स्मार्टफोन पेश किया। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने फिलहाल ओप्पो आर7एस की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया जाएगा, फिर अन्य मार्केट में जिसमें सिंगापुर और ताइवान भी शामिल हैं। अफसोस की बात यह है कि ओप्पो आर7एस को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

(पढ़ें: ओप्पो आर7एस बनाम ओप्पो आर7)

यह एक 4जी डुअल सिम डिवाइस है। ओप्पो आर7एस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है, यानी इसका इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

ओप्पो आर7एस हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी का रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू भी मौजूद रहेगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में मौजूद 4 जीबी का रैम इसकी सबसे बड़ी खासियत है। शानदार हार्डवेयर से लैस ओप्पो आर7एस की भिड़ंत आसुस ज़ेनफोन 2 से होगी जो 4 जीबी के रैम और 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।

Advertisement
 
(पढ़ें: ओप्पो आर7एस बनाम ओप्पो आर7 प्लस)

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कलरओएस 2.1 स्किन मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, आर7एस स्मार्टफोन में भारत में इस्तेमाल होने वाले एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट 3070 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। लिस्टिंग में कहा गया है कि यह वीओओसी फ्लैश चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का दावा है कि इस फ़ीचर की मदद से बैटरी को सिर्फ 5 मिनट तक चार्ज़ करने पर 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.