ओप्पो आर7 लाइट और आर7 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 11:37 IST
ओप्पो ने बुधवार को भारत में अपना आर7 लाइट और आर7 प्लस स्मार्टफोन क्रमशः 17,990 और 29,990 रुपये में लॉन्च किया। ओप्पो आर7 लाइट का गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट 10 सितंबर से और ओप्पो आर7 प्लस का गोल्ड कलर वेरिएंट में 25 सितंबर से मार्केट में उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं।

ओप्पो आर7 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन ओप्पो द्वारा डेवलप किए गए कलर ओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। डिवाइस में 4100 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी कनेक्टिविटी मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए डिवाइस में मौजूद हाइब्रिड नैनो-सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
ओप्पो आर7 प्लस में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 एमएसएम8939 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3जीबी का रैम। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में एड्रेनो 305 जीपीयू मौजूद है। डिवाइस में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में प्योर इमेंज 2.0+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए अल्ट्रा-एचडी 50 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें खींची जा सकती हैं। ओप्पो का यह भी दावा है कि हैंडसेट का रियर कैमरा 0.7 सेकेंड में एक्टिव हो जाता है और ऑटोफोकस करने में मात्र 0.1 सेकेंड लगाता है।

Advertisement
आर7 प्लस का डाइमेंशन 158x82x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम। डिवाइस में वीओओसी फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।
अब बात ओप्पो आर7 लाइट की। यह स्मार्टफोन कलरओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट, 2जीबी रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2320एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी और जीपीसी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.