Oppo R17 लॉन्च होने के बेहद करीब, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

ओप्पो आर17 के सभी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। Oppo R17 में 6.4 इंच का 4K ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। 3,415 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Oppo R17 लॉन्च होने के बेहद करीब, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • Oppo R17 के दो मॉडल नंबर- PBEM00 और PBET00 TEENA पर लिस्ट
  • ओप्पो आर17 में मिलेगी 3,415 एमएएच की बैटरी
  • VOOC टेक्नोलॉजी से लैस होगा ओप्पो आर17
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो के आगामी स्मार्टफोन Oppo R17 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर लिस्ट किए जाने का मतलब है कि ओप्पो आर17 कि लॉन्च के बेहद करीब है। वैसे, ओप्पो आर17 के बारे में सामने आ रही जानकारियां चौंका्ने वाली है। क्योंकि Oppo R15 को मार्च महीने ही लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके अपग्रेड ओप्पो आर17 के साथ तैयार है। कुछ ऐसा ही हमें मार्च 2018 में लॉन्च हुए Oppo F7 के साथ देखने को मिल रहा है। कंपनी इस फोन के अपग्रेड Oppo F9 को भी लॉन्च करने वाली है।

वैसे, Oppo R17 के बारे में सबसे पहले जानकारी चीन में हुए प्रमोशनल इवेंट से सामने आई। जो इशारा था कि कंपनी ने घरेलू बाजार में ओप्पो आर17 की मार्केटिंग भी शुरू कर दी है।

चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर Oppo R17 के दो मॉडल नंबर- PBEM00 और PBET00 लिस्ट हुए हैं। ओप्पो आर17 की तस्वीर में स्मार्टफोन का बैक और फ्रंट पैनल दिखाई दे रहा है। Oppo R17 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेअटप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन के दाहिने तरफ पर पावर और बायीं तरफ आवाज बढ़ाने और कम करने के लिए बटन मिलेंगे।

बता दें कि फिलहाल ओप्पो आर17 के सभी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। Oppo R17 में  6.4 इंच का 4K ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। 3,415 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। पिछले लीक से इस बात का संकेत मिला था कि ओप्पो आर17 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा। जो इस ताज़ा तस्वीर से साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि ओप्पो का यह हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। बता दें कि आधिकारिक तौर पर फिलहाल डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo R17 launch, Oppo R17 Specifications, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »