Oppo R17 Pro और R17 के न्यू ईयर एडिशन 17 दिसंबर को होंगे लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 और Oppo R17 Pro का न्यू ईयर एडिशन वेरिएंट लाएगी। कंपनी ने कुछ ऐसा ही बीते साल Oppo R11s के साथ भी किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 16:31 IST
ख़ास बातें
  • 17 दिसंबर को चीन में एक इवेंट करने वाली है Oppo
  • Oppo R11s का भी न्यू ईयर एडिशन लाई थी कंपनी
  • Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरे हैं
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 और Oppo R17 Pro का न्यू ईयर एडिशन वेरिएंट लाएगी। कंपनी ने कुछ ऐसा ही बीते साल Oppo R11s के साथ भी किया था। Oppo R17 और R17 Pro के न्यू ईयर एडिशन कस्टमाइज़्ड रिटेल बॉक्स, लिमिटेड बंडल गिफ्ट, नए कलर विकल्प, बेहतर स्पेसिफिकेशन और ज़्यादा दाम में आएंगे। हालांकि, अभी इस लिमिटेड एडिशन फोन के बारे में दी जा रही जानकारियां कयास मात्र हैं। Oppo की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Oppo R17, R17 Pro New Year Edition के लिए कंपनी 17 दिसंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इसके बारे में जानकारी Weibo के ज़रिए दी। फिलहाल, फोन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया गया है। पोस्ट में आने वाले फोन के कस्टम फीचर के बारे में ज़रूर बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी कंपनी ने Oppo R17 और Oppo R17 Pro न्यू ईयर एडिशन की कीमत पर भी चुप्पी बनाए रखी है।
Advertisement
 
 

Oppo R17 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो का यह 4G हैंडसेट 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। Oppo R17 का आस्पेक्ट रेशियो 91.5 प्रतिशत रहेगा। ओप्पो आर17 की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। ओप्पो आर17 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स576 सेंसर दिया जाएगा, जिसका अर्पचर f/2.0 होगा।  

Oppo R17 में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह हैंडसेट वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए ओप्पो आर17 में 3,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।  Oppo के इस हैंडसेट में  VOOC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर कॉलिंग के लिए दो घंटे का बैकअप देगा। Weibo वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo R17 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
Advertisement
 

Oppo R17 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे।

एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि तीसरा सेंसर क्या करेगा। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। Oppo R17 Pro में 3,650 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूव टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.