Oppo R17 Pro लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 8 जीबी रैम हैं इसमें

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि ओप्पो आर17 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 13:44 IST
ख़ास बातें
  • 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Oppo R17 Pro में
  • Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी
  • Oppo R17 को 34,990 रुपये में बेचा जाएगा

ओप्पो आर17 प्रो की कीमत 45,990 रुपये है

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि ओप्पो आर17 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। इसकी मदद से मात्र 10 मिनट में फोन की बैटरी 40 फीसदी चार्ज हो जाती है। Oppo R17 Pro की अन्य खासियतों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 8 जीबी रैम शामिल हैं। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने Oppo R17 को भी लॉन्च किया। हालांकि, इसकी उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत में Oppo R17 Pro किस दाम में बेचा जाएगा और फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स कौन से होंगे, आइए जानते हैं।
 

Oppo R17 Pro की भारत में कीमत

ओप्पो आर17 प्रो की कीमत 45,990 रुपये है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन को एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट रंग में उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री 7 दिसंबर से Amazon India, Flipkart, Paytm Mall सहित कई ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर में शुरू होगी।

Oppo R17 Pro लॉन्च ऑफर

Oppo R17 Pro के लॉन्च ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा, साथ में 3.2 टीबी 4जी डेटा भी। एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। एक्सचेंज पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। चुनिंदा स्टोर में 3,000 रुपये का पेटीएम मॉल कैशबैक भी है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इसी इवेंट में कंपनी ने Oppo R17 को भी लॉन्च किया। इसे 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। फिलहाल, उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Oppo R17 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह एमोलेड स्क्रीन है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल पीडीएएफ और अल्ट्रा नाइट मोड के साथ आता है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूक टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.