Apple की राह पकड़ Oppo कर रही OPPO Card लाने की तैयारी!

एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Oppo शायद एक नए फाइनेंस आधारित प्रोडक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने "ओप्पो कार्ड" (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है जो कि Apple Card के जैसा हो सकता है।

Apple की राह पकड़ Oppo कर रही OPPO Card लाने की तैयारी!

खबर है कि Apple की ही तरह Oppo भी अपने कार्ड पर काम कर रही है।

ख़ास बातें
  • एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने ओप्पो कार्ड (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है।
  • 2020 में Huawei Card को पेश किया गया था।
  • Google के भी इसी तरह के प्रोडक्ट पर काम करने की अफवाह है।
विज्ञापन
एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Oppo शायद एक नए फाइनेंस आधारित प्रोडक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने "ओप्पो कार्ड" (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है जो कि Apple Card के जैसा हो सकता है। Apple Card को 2019 में लॉन्च किया गया था।

यदि आपको Apple कार्ड के बारे में स्मरण नहीं है तो आपको बता दें कि Apple ने अपना Apple Card 2019 में लॉन्च किया था और कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ काफी सफल भी रही। यह iPhone निर्माता की ओर से क्रेडिट कार्ड बाजार में क्रांति लाने का एक प्रयास था। अब ऐसा लगता है कि चीनी तकनीकी दिग्गज Oppo भी Apple की राह पर चलने की तैयार कर रही है। एक चीनी ट्रेडमार्क पोर्टल पर हाल ही में दाखिल की गई फाइलिंग के अनुसार ओप्पो ने अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण-9 के तहत Oppo Card के लिए आवेदन किया है जिसकी आवेदन संख्या 57108414 है।

DroidMaze की रिपोर्ट (AndroidHeadlines के माध्यम से) से यह जानकारी सामने आ रही है। इसमें पाया गया कि ट्रेडमार्क फाइलिंग को अभी तक अप्रूव नहीं किया गया है। इसके अलावा, इस कार्ड के बारे में गहन जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। Apple Card कुछ सुरक्षा सुविधाओं और बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त लाभ के साथ आता है। हो सकता है कि ओप्पो अपने कार्ड के साथ एप्पल के ही पग चिह्नों पर चलने का विचार कर रही हो। जिसके फलस्वरूप जल्द ही हमें ओप्पो का फ्री कार्ड कुछ सिक्योरिटी फीचर्स के साथ देखने को मिले। 

एक अन्य चीनी कंपनी ने भी Apple Card का अपना स्वयं का वर्जन लॉन्च किया था। 2020 में Huawei Card को पेश किया गया था। इस बीच Google के भी इसी तरह के प्रोडक्ट पर काम करने की अफवाह है। जाहिर तौर पर यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर ओप्पो भी वास्तव में अपने कार्ड पर भी काम कर रही है। हालाँकि अभी ओप्पो के इस कार्ड पर काम करने की जानकारी के बारे में पुख्ता रूप से कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। यदि ओप्पो इस तरह के किसी प्रोडक्ट पर काम कर रही है तो जाहिर तौर पर इसके बारे में कंपनी की ओर से भी जल्द ही पुख्ता जानकारी सामने आ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Card, Apple Card
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »