Oppo K3 हुआ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo K3 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो के3 Snapdragon 710 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन है, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जुलाई 2019 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K3 की बिक्री 23 जुलाई से
  • मई में चीन में लॉन्च हुआ था ओप्पो के3
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3

Oppo K3 हुआ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo K3 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन किफायती पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन है जो मार्केट में Vivo V15, Realme X और Redmi K20 से मुकाबला करेगा। भारत में ओप्पो के3 की बिक्री 23 जुलाई 2019 से शुरू होगी। ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट में गेमबूस्ट 2.0 और डीसी डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए वूक 3.0 सपोर्ट दिया गया है और आंखों की प्रोटेक्शन के लिए यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है। याद करा दें कि ओप्पो के3 को इस साल मई में चीन में उतारा गया था। आइए अब आपको ओप्पो के3 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo K3 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारत में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। भारत में ओप्पो के3 की बिक्री 23 जुलाई से अमेज़न पर शुरू होगी। ओप्पो के3 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक।

ओप्पो के3 खरीदने वाले सभी ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के रूप में मिलेगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। जियो की ओर से 7,050 रुपये के फायदे, लेंसकार्ट गिफ्ट वाउचर और ओयो वाउचर के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
 

Oppo K3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात ओप्पो के3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। ओप्पो के3 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • Bad
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.