50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें

Oppo ने चीनी बाजार में K15 सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Oppo K15 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K15 में 6.59 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K15 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K15 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीनी बाजार में K15 सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Oppo K15 लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट मिलता है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। K15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo K15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo K15 Price

Oppo K15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग ₹33,000) है। यह स्मार्टफोन Oppo चीन के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को गेल ग्रे और रैपिड व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Oppo K15 Features & Specifications

Oppo K15 में 6.59 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G615 GPU है। इस फोन में 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K15 के रियर में ऑटोफोकस, ड्यूल एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ फील्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। K15 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। यह फोन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर हैं। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 158.3 मिमी, चौड़ाई 75.13 मिमी, मोटाई 8.31 मिमी और वजन लगभग 206 ग्रााम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K15, Oppo K15 Price, Oppo K15 Specifications, Oppo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.