50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Oppo K13x 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपने नए किफायती स्मार्टफोन Oppo K13x 5G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2025 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K13x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K13x 5G में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर है।

Oppo K13x 5G में 50MP रियर कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज भारतीय बाजार में K सीरीज में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K13x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है, जिसे कठिन वातावरण में भी उपयोग किया जा सकता है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है। यहां हम आपको Oppo K13x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo K13x 5G Price


Oppo K13x 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन 27 जून को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह फोन मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच रंगों में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर में बैंक कार्ड से 1,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं तीन महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलता है।


Advertisement
Oppo K13x 5G Specifications


Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM (8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन) और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी (MIL-STD-810H) और धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ाई 76.24 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fluid adaptive 120Hz display
  • Extremely durable build
  • Plenty of AI features
  • Great battery life
  • Bad
  • Bloatware-ridden operating system
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  9. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.