7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च, जानें खासियतें

Oppo ने आज भारतीय बाजार में Oppo K13 Turbo सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज भारतीय बाजार में Oppo K13 Turbo सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro शामिल हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Oppo K13 Turbo सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro Price

Oppo K13 Turbo Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है जो कि स्पेशल सेल के दौरान 34,999 और 36,999 रुपये में मिलेगा। जबकि Oppo K13 Turbo के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है जो कि स्पेशल सेल के दौरान 24,999 और 26,999 रुपये में मिलेगा। ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Oppo की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन के मामले में ये फोन सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Oppo K13 Turbo प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी, वहीं K13 Turbo Pro की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी।

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro Features, Specifications

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 6.80 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। जबकि K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर है। वहीं 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज  दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करते हैं। ये दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP/X9 रेटिंग से लैस हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K13 Turbo सीरीज के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत कितनी है?

Oppo K13 Turbo Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

Oppo K13 Turbo की कीमत कितनी है?

Oppo K13 Turbo के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

Advertisement

Oppo K13 Turbo Pro में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo K13 Turbo में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर है।

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro की बैटरी कैसी है?

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.