Oppo K13 Turbo सीरीज भारत में 11 अगस्त को हो रही है लॉन्च, कीमत भी हुई कंफर्म

Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को भारत में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 12:38 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 11 अगस्त को लॉन्च होगी Oppo K13 Turbo सीरीज
  • 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का साथ
  • फोन के अंदर फैक्ट्री-फिटेड कूलिंग फैन सिस्टम मौजूद

Oppo K13 Turbo सीरीज में वेनिला के साथ एक Pro मॉडल होगा

Photo Credit: Oppo

Oppo K13 Turbo Series की इंडिया लॉन्च डेट 11 अगस्त है। ओप्पो ने मंगलवार को गेमिंग-सेंट्रिक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तारीख को कंफर्म करने के साथ-साथ एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस को भी शेयर किया। बता दें कि यह सीरीज खासकर अपने इन-बिल्ट फैन (Rapid Cooling Engine) की वजह से चर्चा में है। Oppo का दावा है कि K13 Turbo Series “भारत का एकमात्र स्मार्टफोन है जिसमें फोन के अंदर ही फैक्ट्री-फिटेड फैन मिलता है।” इस फैन के साथ प्रो-लेवल एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² के विशाल वेपर चैंबर का कंबिनेशन दिया गया है, जिससे गेमिंग या हेवी यूज में भी फोन के ओवरहीट होने की संभावना नहीं है।

Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को भारत में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन मॉडल्स को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Oppo ने यह भी बताया है कि K13 Turbo सीरीज का इंडिया में प्राइस 40,000 रुपये से कम होगा।

Advertisement

K13 Turbo और K13 Turbo Pro में क्रमश: MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Snapdragon 8s Gen 4 मिलने की उम्मीद है। यदि यह चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स लेकर आते हैं तो हम इनमें 6.80 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद करते हैं। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo का दावा है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होती है।

Oppo K13 Turbo Series इंडिया में कब लॉन्च होगी?

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro भारत में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे।

Advertisement

क्या इन फोनों में इनबिल्ट फैन है?

हां, ये भारत के पहले फैक्ट्री-फिटेड इनबिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन्स हैं, जो ओवरहीटिंग से बचाते हैं।

Oppo K13 Turbo का इंडिया प्राइस क्या होगा?

Oppo ने कंफर्म किया है कि K13 Turbo Series की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी।

क्या इन डिवाइसेज में दमदार गेमिंग के लिए कूलिंग सिस्टम है?

बिलकुल! इसमें प्रो-लेवल एयर डक्ट सिस्टम और 7,000mm² वेपर चैंबर के साथ फैन मिलता है।

Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में कौन से प्रोसेसर हैं?

K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 और K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 होने की उम्मीद है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

दोनों फोनों में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग कैसी है?

दोनों डिवाइसेज़ में 7,000mAh बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Advertisement

इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.