7000mAh की धांसू बैटरी जैसे फीचर्स के साथ Oppo K13, K13 Pro फोन जल्द होंगे लॉन्च!

Oppo K13 Pro मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • Oppo K13x में Snapdragon 6 Gen 4 SoC आ सकता है।
  • Oppo K13 फोन में Dimensity 8400 चिपसेट बताया गया है।

Oppo K12 Plus फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo K13 स्मार्टफोन सीरीज चीन में जल्द दस्तक दे सकती है। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से कुछ घोषित नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स के चिपसेट का खुलासा हो गया है। लीक में Oppo K13, Oppo K13 Pro, और Oppo K13x के चिपसेट्स के डिटेल्स सामने आए हैं। Oppo K13 फोन में Dimensity 8400 चिपसेट बताया गया है। सीरीज का Oppo K13 Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से कि इन कथित तीनों मॉडल्स में कौन से खास फीचर्स मिलने वाले हैं। 

Oppo K13 स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से पहले कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। सीरीज के तीन कथित मॉडल्स के चिपसेट का खुलासा Weibo पर जाने माने टिप्स्टर Experience More द्वारा किया (via) गया है। Oppo K13x में Snapdragon 6 Gen 4 SoC आ सकता है। यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। Oppo K13x में 7000mAh की धांसू बैटरी दी जा सकती है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें मिल सकता है। 

फोन में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP कैमरा से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.45mm बताई गई है और वजन 208 ग्राम होगा। 

Oppo K13 फोन में Dimensity 8400 चिपसेट बताया गया है। सीरीज का Oppo K13 Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि Oppo K13 और K13 Pro चीनी मार्केट में Redmi Turbo 4 और iQOO Z10 Turbo को टक्कर देंगे। फोन चाइनीज मार्केट में जल्द आने की बात कही गई है, जबकि भारत में इनके लॉन्च के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.