Oppo K12 Plus फोन 12GB रैम, 6220mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस लीक

लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन चीन के TENAA सर्टीफिकेशन में नजर आया है।
  • फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • फोन में 6220mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Oppo K12 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Oppo की K12 सीरीज में Oppo K12 Plus नया एडिशन हो सकता है जिसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी के एक नए फोन को Geekbench और चीन के रिडियो सर्टीफिकेशन जैसे प्लेटफॉर्म में स्पॉट किया जा चुका है। जिसे कथित तौर पर Oppo K12 Plus बताया जा रहा है। यह PKS110 नाम से देखा गया है। अब इसी फोन को चीन की TENAA सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया गया है जहां से इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। कुछ समय पहले फोन की ऑफिशियल इमेज भी कथित तौर पर सामने आ चुकी है। फोन का डिजाइन सीरीज के अन्य मॉडल्स से मिलता जुलता ही रहने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo K12 Plus कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के रूप में जल्द पेश किया जा सकता है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि यह चीन के TENAA सर्टीफिकेशन में नजर आया है। लिस्टिंग में फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस पता चल रहे हैं। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जो कि FHD प्लस रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

यह फोन 8 जीबी, 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। फोन में 6220mAh की बैटरी होगी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। यह 2.4GHz ऑक्टाकोर चिप से लैस होगा। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। यह Android 14 आधारित ColorOS 14 के साथ आने वाला है। फोन के डाइमेंशन 162.47 x 75.33 x 8.37 mm हैं। वजन में यह 193 ग्राम का हो सकता है। इससे पहले फोन की ऑफिशियल इमेज भी कथित तौर पर सामने आ चुकी है। फोन K सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के जैसे ही डिजाइन के साथ आने वाला है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.