12GB रैम, 100W चार्जिंग, 50MP कैमरे वाला Oppo K11 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo K11 : फोन की ग्‍लोबल उपलब्‍धता के बारे में ओपो ने कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 11:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं
  • बिक्री 1 अगस्‍त से होगी
  • इसे मून शैडो ग्रे और ग्लेशियर ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा

ओपो ने इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से लैस किया है।

Photo Credit: Weibo

चीनी ब्रैंड ओपो (Oppo) ने अपने घरेलू बाजार में Oppo K11 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। फोन में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां हैं। बैटरी को फुल करने के लिए 100W की स्‍पीड वाला चार्जर भी बॉक्‍स में मिलता है। फोन को 3 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। फोन की ग्‍लोबल उपलब्‍धता के बारे में ओपो ने कुछ नहीं बताया है। हालांकि ऐसा माना जा सकता है कि किसी और मॉडल नेम के साथ यह डिवाइस बाकी देशों में पहुंचाई जा सकती है। 
 

Oppo K11 के दाम और उपलब्‍धता 

Oppo K11 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम 1899 युआन लगभग 21,759 रुपये हैं। इसे 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन में भी खरीदा जा सकता है। कीमत 1999 युआन लगभग 22,905 रुपये है। टॉप मॉडल 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसके प्राइस 2499 युआन लगभग 28,634 रुपये हैं। इसे मून शैडो ग्रे और ग्लेशियर ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। फोन के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं। बिक्री 1 अगस्‍त से होगी। 
 

Oppo K11 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

शुरुआत करते हैं फोन के डिस्‍प्‍ले से। Oppo K11 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसमें फुल एचडी+ रेजॉलूशन दिया गया है साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। डिस्‍प्‍ले के टॉप सेंटर में पंच होल है, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा को फ‍िट किया गया है। यह 16 मेगापिक्‍सल का है। 

बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का रियर सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। उसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस भी फोन में है। जैसाकि हमने बताया ओपो ने इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से लैस किया है। 12 जीबी तक रैम सपोर्ट है। इंटरनल स्‍टोरेज 512GB तक है। और स्‍टोरेज बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड स्‍लॉट भी फोन में मिलता है। 
Advertisement

Oppo K11 में 5,000mAh की बैटरी है, यह 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाली यह डिवाइस 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस भी ऑफर करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.