Oppo K11 होगा Snapdragon 782G, 12GB RAM के साथ लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Oppo K11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Oppo K11 होगा Snapdragon 782G, 12GB RAM के साथ लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: Weibo/Oppo

Oppo K11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo K11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  • Oppo K11 में 5000mAh की बैटरी है जो 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Oppo K11 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Oppo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Oppo K11 लेकर आ रही है।  Oppo K11 चीनी बाजार में OnePlus Nord CE 3 का आगामी रीब्रांड है। ओप्पो का नया स्मार्टफोन 25 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की जानकारी साझा करनी शुरू कर दी है। यहां हम आपको ओप्पो के11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ओप्पो के लेटेस्ट टीजर में स्मार्टफोन के चिपसेट, रैम और स्टोरेज जैसी कई जानकारियों का खुलासा किया गया है। टीजर के अनुसार, ओप्पो के11 में स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिलेगा जो TSMC के 6nm नोड पर बेस्ड है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.7GHz है और इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 719,702 स्कोर हासिल किया है। टीजर से यह भी कंफर्म होता है कि फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज से लैस होगा। रैम को वर्चुअल रैम के जरिए 8 जीबी तक और इंटरनल स्टोरेज को एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


Oppo K11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo K11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Oppo K11 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का कैमरा दिया गया है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »