• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Oppo K10x आया नजर, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

64MP कैमरा, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Oppo K10x आया नजर, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

ऑनलाइन रिटेलर JD.com के अनुसार, Oppo K10x चीन में 16 सितम्बर को लॉन्च होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेस्फिकेशन्स को भी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

64MP कैमरा, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Oppo K10x आया नजर, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: JD.com

ख़ास बातें
  • Oppo K10x 5G चीन में JD.com लिस्टिंग के अनुसार, 16 सितम्बर को लॉन्च होगा।
  • Oppo K10x में Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया जा सकता है।
  • Oppo K10x 5G में LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट होगी।
विज्ञापन
Oppo K10x 5G चीन में JD.com लिस्टिंग के अनुसार, 16 सितम्बर को लॉन्च होने वाला है। हालांकि, रिटेलर की वेबसाइट पर फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, आगामी Oppo स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा जरूर हुआ है। Oppo K10x 5G में LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। इसी के साथ, फोन को चीन लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है।  

ऑनलाइन रिटेलर JD.com के अनुसार, Oppo K10x चीन में 16 सितम्बर को लॉन्च होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेस्फिकेशन्स को भी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Oppo K10x में LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है जिसे टचस्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कार्नर पर दिया गया है। 

Oppo K10x में Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। Oppo K10x ग्लोबल मार्किट में लॉन्च करेगा या नहीं, भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

Tipster Panda ने भी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Oppo K10x के स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। फोन में 6.59-इंच  का LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 64MP का मुख्य रियर कैमरा, दो 2MP के रियर कैमरे दिए जाएंगे। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

इसी के साथ, Oppo के एक स्मार्टफोन को Geekbench पर PGGM10 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लिस्टिंग Oppo K10x की है। Geekbench वेबसाइट के अनुसार, हैंडसेट 12GB रैम के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 12 पर बेस्ड हो सकता है। स्मार्टफोन का SoC 1.80GHz पर रन करेगा। लिस्टिंग के अनुसार, Oppo K10x ने सिंगल-कोर परफॉरमेंस में 3,231 स्कोर किया है और मल्टी-कोर परफॉरमेंस में 8,120 स्कोर किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »