12GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OPPO K10x स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67 वॉट की तेज चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे Realme V25 5G का रीब्रैंडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे चीन में पेश किया जा चुका है।

12GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OPPO K10x स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन को 22 सितंबर को सेल के लिए लाया जाएगा। बाकी देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 12 OS पर चलता है, जिस पर ColorOS 12.1 की लेयर है
  • इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
विज्ञापन
ओपो (Oppo) अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में कुछ खास सीरीज के जरिए दांव लगा रही है। इन्‍हीं में से एक है उसकी K सीरीज। कंपनी ने इस सीरीज में एक और नए स्‍मार्टफोन OPPO K10x को पेश कर दिया है। स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड यह डिवाइस 12GB तक रैम सपोर्ट के साथ आती है। फोन में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67 वॉट की तेज चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को Realme V25 5G का रीब्रैंडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे चीन में पेश किया जा चुका है।
 

OPPO K10x के प्राइस और उपलब्‍धता 

OPPO K10x को तीन वेरिएंट में लाया गया है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के दाम 1,499 युआन (17,047 रुपये), 8GB RAM + 256GB मॉडल के दाम 1,699 युआन ( करीब 19,316 रुपये) और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के दाम 1,999 युआन ( करीब 22,723 रुपये) हैं। इसे ऑरोरा और पोलर नाइट (ब्लैक) कलर्स में लाया गया है। फोन को 22 सितंबर को सेल के लिए लाया जाएगा। बाकी देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

OPPO K10x के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जैसाकि हमने आपको बताया OPPO K10x में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन साइज 6.59 इंच है। डिस्‍प्‍ले IPS LCD है, जिसमें टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच-होल है। फोन एंड्रॉयड 12 OS पर चलता है, जिस पर ColorOS 12.1 की लेयर है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्‍सल के मेन सेंसर के साथ दो-दो मेगापिक्‍सल के डेप्‍थ और मैक्रो सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड यह डिवाइस 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में आती है। फोन में 256 जीबी तक स्‍टोरेज मिलता है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 67W वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला यह फोन कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस भी पेश करता है। बाकी देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »