5 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Oppo Joy 3 लॉन्च

5 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Oppo Joy 3 लॉन्च
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने बजट स्मार्टफोन Joy 3 लॉन्च किया है, जो कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है। फोन की कीमत और उपलब्धता की तारीख को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Oppo Joy 3 एक डुअल सिम डुअल-स्टैंडबाय (माइक्रो-सिम) हैंडसेट है। यह Android 4.4 KitKat पर चलता है, जिसके ऊपर Color OS 2.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। इस बजट स्मार्टफोन में 4.5 इंच का FWVGA (480x854 pixel) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 217ppi है। हैंडसेट में 1.3GHz quad-core MediaTek MT6582 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ Mali-400MP2 GPU भी इंटिग्रेटेड है। फोन में 1जीबी का रैम है।

f/2.4 एपरचर वाले 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ Oppo Joy 3 में वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में स्क्रीन-ऑफ गेस्चर्स फीचर भी है, जैसे कि डिस्प्ले पर दो बार टैप करके डिवाइस एक्टिव करना, दो ऊंगलियों से ऊपर या नीचे स्लाइड करके म्यूजिक प्ले व पाउज करना और स्क्रीन पर एक सर्किल बना कर डिवाइस के कैमरे को एक्सेस करना। फोन में डबल एक्सपोजर फीचर भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल दो तस्वीरों को ओवरलैप करने, Beautify, Audio Photo, Pure Image 2.0+ और silver frame design के लिए किया जा सकता है। फोन 4जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।



कनेक्टिविटी की बात करें, तो Oppo Joy 3 में 3जी, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी, USB-OTG और ब्लूटूथ का सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 2000mAh की रीमूवेबल Li-Po बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 132.8x66.6x8.9mm डाइमेंशन वाले इस हैंडसेट का वजन 135 ग्राम है।

आपको बता दें कि Oppo ने अप्रैल महीने में Joy Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत थी 6,990 रुपये। वैसे तो ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं, पर Joy Plus का डिस्प्ले छोटा था। इसका कैमरा व बैटरी भी Joy 3 की तुलना में कम दमदार है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  3. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  4. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  7. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  8. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  9. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  10. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »