Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें

Oppo ने कथित तौर पर भारतीय बाजार में अपने 4 स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट महंगा होकर ₹29,999 हो गया है।
  • Oppo A6x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹19,999 हो गई है।
  • Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹17,999 हो गई है।

Oppo Reno 16c में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने कथित तौर पर भारतीय बाजार में अपने 4 स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। महंगे हुए फोन्स की लिस्ट में Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c शामिल हैं। कंपनी ने इन डिवाइसेज के कॉन्फिगरेशन को महंगा किया है। कंपनी ने नई कीमतों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और इस दौरान कीमतों में हजारों का इजाफा हुआ है। Reno 16c और A6 5G की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि A6c के दोनों वेरिएंट्स की कीमत ₹1,000 तक बढ़ गई है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo ने भारत में महंगे किए स्मार्टफोन

Advertisement


भारत में Oppo Reno 16c की कीमत में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमतें Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गई हैं। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹52,999 है, जबकि यह ₹46,999 में लॉन्च हुआ था। इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 से बढ़कर ₹57,999 हो गई है। जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 के बजाय ₹62,999 हो गई है।

Oppo A6 5G का 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में लिस्ट (लॉन्च कीमत ₹17,999) है। जबकि 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 (लॉन्च कीमत ₹19,999) और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹35,999 (लॉन्च कीमत ₹21,999) है। 

Oppo A6x 5G का 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,499 में लॉन्च हुआ था, जिससे बढ़कर ₹19,999 हो गई है। 4GB+128GB मॉडल की कीमत ₹13,499 से बढ़कर ₹23,999 हो गई है, जबकि 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹26,999 हो गई है।

Advertisement

आखिर में Oppo A6c के दोनों वेरिएंट्स काफी इजाफा हुआ है। 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय ₹13,999 थी, जिससे बढ़कर ₹17,999 हो गई है, जबकि 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 से बढ़कर ₹19,999 हो गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स को महंगा किया है। एप्पल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च करने के बाद पिछले साल के मॉडल्स की कीमत में इजाफा किया था। इसके अलावा वनप्लस, सैमसंग और रियमली आदि ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रैम, मेमोरी और कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने के चलते स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno 16c, Oppo A6 5G, Oppo A6x 5G, Oppo A6c, Oppo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.