Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा 

Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज दिख रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 15:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में चार कैमरा हो सकते हैं
  • इनमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल सकते हैं
  • Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में चार कैमरा हो सकते हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल सकते हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की इमेजेज पोस्ट की हैं। इन इमेजेज में यह प्रोटोटाइप केस के साथ स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसमें बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल दिया गया है, जो Oppo Find X8 Ultra के समान है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा दिए गए हैं और इसके बाहर LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज दिख रही हैं। 

हाल ही में Oppo ने एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं।' इससे संकेत मिला था कि Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट हेड, Zhou Yibao ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा था कि Oppo Find X9 Ultra 'बहुत पावरफुल' होगा। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। Oppo Find X9 Ultra को अलग फिनिशेज के साथ लाया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 कैमरा के साथ डुअल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  4. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.