Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

Oppo Find X9 Ultra के लिए ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 21:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Oppo Find X9 Ultra में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

पिछले वर्ष अप्रैल Oppo Find X8 Ultra को पेश किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में BOE OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसका डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी मिल सकती है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

हाल ही में Oppo के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao ने Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra के लिए ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की इमेजेज पोस्ट की थी। इन इमेजेज में यह प्रोटोटाइप केस के साथ स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसमें बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल दिया गया है, जो Oppo Find X8 Ultra के समान है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा हैं और इसके बाहर LED फ्लैश है। Oppo Find X9 Ultraकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 कैमरा के साथ डुअल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकते हैं इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.