Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं 2 टेलीफोटो कैमरा

चीन में अगले सप्ताह लॉन्च होने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 18:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9 Ultra भी शामिल हो सकता है
  • यह इस सीरीज में डुअल टेलीफोटो कैमरा वाला एकमात्र स्मार्टफोन होगा
  • Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Find X9 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Find X9, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसके अलावा कुछ लीक से इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स का पता चला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर @techiboy96 ने Oppo Find X9 और Find X9 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच स्क्रीन दी जा सकती है। एक अन्य टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9 Ultra भी शामिल हो सकता है। यह इस सीरीज में डुअल टेलीफोटो कैमरा वाला एकमात्र स्मार्टफोन होगा। Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। 

भारत और थाईलैंड में कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Oppo Find X9 और Find X9 Pro की मॉडल नंबर्स क्रमशः CPH2797 और CPH2791 के साथ देखा गया है। इससे भारत और थाईलैंड में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले BIS की वेबसाइट पर कंपनी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2791 के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Oppo Find X9 Pro हो सकता है। 

Oppo ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 को Frost White, Velvet Titanium और Mist Black कलर्स में लाया जाएगा। इस सीरीज के Find X9 Pro को Frost White और Velvet Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में हाल ही में लॉन्च किया गया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine दिया जाएगा। इस सीरीज के Find X9 में 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी होगी। इन स्मार्टफोन्स में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  3. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  4. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  3. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  5. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  6. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  7. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  8. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
  9. iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
  10. Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.