200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo Find X9 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।

Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9 Ultra Price

Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कैन्यन ऑरेंज और टुंड्रा अंबर कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11,000 रुपये का प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स फ्री मिलेगा, जिसमें Oppo Enco Air 5 Pro TWS और Oppo Find X9 Ultra का ऑफिशियल कवर केस शामिल है। यह ऑफर 14 मई से 27 मई तक स्टॉक उपलब्ध होने पर रहेगा।

Oppo Find X9 Ultra Features, Specifications

Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।  Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और XXXGB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.16 मिमी, चौड़ाई 76.97 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 235 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.