21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

फोन में 7025mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 18:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन MRP से 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • एमआरपी से सीधा 17220 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है
  • बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं

Oppo Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है।

Oppo Find X9 फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। फोन पर लॉन्च एमआरपी से अब सीधा 20 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। Oppo Find X9 में 7025mAh की बैटरी है। Flipkart पर स्मार्टफोन बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में। 

Oppo Find X9 Price Discount Flipkart Offer

Oppo Find X9 को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने MRP 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Find X9 फोन MRP से 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 62,779 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 17220 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर लगाना होगा। 

Advertisement

Oppo Find X9 Sale Bank Offer Discount

Oppo Find X9 को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 3614 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल 20,834 रुपये तक सस्ता पा सकते हैं। लगभग 21 हजार रुपये सस्ता इसे खरीदने का मौका यहां ग्राहक को मिल रहा है। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo Find X9 Specifications

Oppo Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Gorilla Glass 7i की सेफ्टी से लैस है। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में Dimensity 9500 चिप की पावर है। साथ में 16 जीबी की रैम, और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज इसमें आती है। 

Advertisement

फोन में 7025mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 50MP Sony LYT808 मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलता है। कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सैमसंग अल्ट्रावाइड सेंसर भी इसमें लगाया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.