50MP कैमरा, 7025mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन हुआ 5500 रुपये सस्ता, देखें डील

अगर आपका बजट 70 हजार रुपये के करीब है और आप नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Oppo का बीते साल लॉन्च हुआ Oppo Find X9 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 09:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Find X9 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

अगर आपका बजट 70 हजार रुपये के करीब है और आप नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Oppo का बीते साल लॉन्च हुआ Oppo Find X9 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आज हम विजय सेल्स पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिसमें फोन काफी सस्ता मिल रहा है। ओप्पो का यह फोन 7025mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। यहां हम आपको Oppo Find X9 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9 Offers & Price

Oppo Find X9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5500 रुपये कैशबैक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 5500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Oppo Find X9 Specifications

Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलता है। Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है। Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। बैटरी बैकअप के मामले में Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.