Oppo Find X8s, Find X8s+ फोन लॉन्च हुए 16GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

दोनों ही फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है।
  • दोनों ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • इनमें 16 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Find X8s और Find X8s+ फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8s सीरीज को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च हुई इस सीरीज में दो मॉडल्स- Oppo Find X8s और Find X8s+ पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है। दोनों ही फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं। फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलता है। इनमें 16 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दोनों ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स। 
 

Oppo Find X8s, Find X8s+ Price

Oppo Find X8s की कीमत 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट के लिए 4199 युआन (लगभग 49,000 रुपये) है। फोन का टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 6499 युआन (लगभग 65,000 रुपये) है। फोन Hoshino Black, Moonlight White, Island Blue, और Cherry Blossom Pink शेड्स में पेश किया गया है। 

Oppo Find X8s+ की कीमत भी स्टैंडर्ड मॉडल जितनी ही है। फोन Hoshino Black, Moonlight White, और Hyacinth Purple शेड्स में पेश किया गया है। दोनों ही फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी। 
 

Oppo Find X8s, Find X8s+ Specifications

Oppo Find X8s में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के Find X8s में 6.32 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक AMOLED पैनल है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस पर Oppo Shield Protection की सेफ्टी दी है। 

Oppo Find X8s+ में थोड़ा बड़ा 6.59 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में AMOLED पैनल है और बाकी डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं। दोनों ही डिवाइस 3nm MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस होकर आते हैं। जिसके साथ में 16 जीबी की  LPDDR5X RAM दी गई है और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 15 पर रन करते हैं। टॉप पर ColorOS 15 की स्किन है।  

फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें 24mm फोकल लेंथ, f/1.8 अपर्चर, और OIS सपोर्ट है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है और यह 120X तक डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा है। फोन में HDR सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

Oppo Find X8s में 5700mAh बैटरी आती है जबकि Oppo Find X8s+ में 6000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इन्हें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, Beidou (B1I+B1C+B2a+B2b), GPS (L1+L5), GLONASS, Galileo, QZSS, डुअल एंटिना NFC, और USB Type-C जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.