Oppo Find X8, X8 Pro, X8 Ultra के बैटरी स्पेसिफिकेशंस लीक, 6000mAh बैटरी के साथ 100W तक चार्जिंग सपोर्ट!

Oppo Find X8 सीरीज के फोन Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं।
  • X8 फोन 5,700mAh बैटरी, जबकि X8 Pro फोन 5,800mAh बैटरी से लैस होगा।
  • दोनों ही मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Oppo Find X8 सीरीज इससे पहले आई Oppo Find X7 सीरीज (फोटो में) की सक्सेसर होगी।

Oppo Find X8 सीरीज मार्केट में लॉन्च के करीब है जिसमें चार मॉडल्स Find X8, Find X8 Pro, Find X8 Pro Satellite Communication Version, और Find X8 Ultra को पेश किया जा सकता है। Find X8 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च में अभी समय है लेकिन इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस सुर्खियां बना रहे हैं। एक के बाद एक लीक्स में स्पेक्स का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में अब सीरीज के फोन की बैटरी, चार्जिंग क्षमता आदि के डिटेल्स बाहर आए हैं। 

Oppo Find X8 सीरीज में नया अपडेट आया है। Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro फोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। अब चीन के एक टिप्स्टर Panda is bald (via) की ओर से दोनों ही स्मार्टफोन्स के बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro में 5500mAh से भी बड़ी बैटरी मिलने वाली है। टिप्स्टर की मानें तो  Oppo Find X8 फोन 5,700mAh बैटरी से लैस होगा। वहीं, Oppo Find X8 Pro फोन इससे भी ज्यादा 5,800mAh बैटरी से लैस होगा। 

यहां पर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। दोनों ही मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की अफवाह है। प्रो मॉडल की वायरलेस चार्जिंग फीचर के बारे में टिप्स्टर ने बताया है जो कि 50W वायरलेस चार्जिंग से लैस होगा। वहीं, वनिला मॉडल की वायरलेस चार्जिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।  

Oppo Find X8 Ultra में इन दोनों स्मार्टफोन्स से ज्यादा बैटरी होगी जो कि 6,000mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है। यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग से लैस हो सकता है, जबकि फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इससे पहले आए लीक्स की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 3168 x 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आ सकता है। यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करेगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में खास बात यह होगी कि फोन 2 पेरिस्कोप लेंस के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  5. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  2. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  5. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  6. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  7. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  8. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  10. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.