Oppo Find X8 और X8 Pro में होगा डाइमेंस‍िटी 9400 प्रोसेसर, लॉन्चिंग अक्‍टूबर में!

Oppo Find X8, X8 Pro : एक टिप्‍सटर का कहना है कि ओपो Find X8 और X8 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 12:56 IST
ख़ास बातें
  • ओपो की नई फाइंड एक्‍स सीरीज अक्‍टूबर तक हो सकती है लॉन्‍च
  • Find X8, Find X8 Pro में होगा 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले
  • सीरीज के अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन को अगले साल लाया जा सकता है

Find X8 Pro में चार रियर कैमरे होंगे, जिनमें से दो लेंस पेरिस्‍कोप होंगे।

Oppo Find X8, X8 Pro : चीनी ब्रैंड ओपो की Find X सीरीज उसके प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स का हिस्‍सा है। साल के आखिर में इस सीरीज को पेश किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन दिनों Find X8 लाइनअप पर काम कर रही है। इसके तहत Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra डिवाइसेज को लाया जाएगा। ऐसी उम्‍मीदें हैं कि Oppo Find X8 Ultra अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च होगा जबकि Find X8 और Find X8 Pro अक्‍टूबर तक पेश किए जाएंगे। जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Oppo Find X8, X8 Pro को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की हैं। 

टिप्‍सटर का कहना है कि ओपो Find X8 और X8 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा। दोनों ही फोन मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 9400 प्रोसेसर से पैक होकर आएंगे। ऐसा हुआ तो Vivo X200 सीरीज से इनका मुकाबला होगा, क्‍योंकि उसमें भी डाइमेंस‍िटी 9400 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है।  

ओपो के दोनों ही फ्लैगशिप में टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इससे पहले बताया था कि Find X8 Pro में चार रियर कैमरे होंगे, जिनमें से दो लेंस पेरिस्‍कोप होंगे। बैटरी के मामले में भी ये डिवाइसेज दमदार हो सकती हैं। 

कहा जाता है कि ओपो Find X8 में 5600 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि X8 Pro में 5700 एमएएच की बैटरी मिलने की बात सामने आ चुकी है। इस साल के आखिर में आने वाले कई फोन अपकमिंग एंड्रॉयड 15 से पैक हो सकते हैं। हालांकि फाइंड एक्‍स8 सीरीज में कौन सा ओएस होगा, अभी कन्‍फर्म नहीं है। 
Advertisement

भारत में लेटेस्‍ट ओपो स्‍मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने Oppo K12x को लॉन्‍च किया है। मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन वाले इस फोन में 8 जीबी रैम, 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है और 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Oppo K12x के दाम 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 12,999 रुपये हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.