Snapdragon 8 Elite चिप के साथ Oppo Find X8 Ultra, Oppo Find N5 अलगे साल होंगे पेश, जानें सबकुछ

Oppo चीनी बाजार में Oppo Find X8 सीरीज को 24 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5, Oppo Find X8 Ultra अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Oppo Find X8 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिप मिलेगी

Oppo Find N3 में 64 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo चीनी बाजार में Oppo Find X8 सीरीज को 24 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में आगमन की पुष्टि की है, जिसमें Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Pro Satellite Communication Version शामिल होंगे। तीनों डिवाइसेज में Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा ब्रांड Find X8 Ultra और Find N5 फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रहा है। लीक में Find X8 सीरीज और Find N5 के लॉन्च का टाइमफ्रेम पता चला है। आइए Oppo Find X8 Ultra और Find N5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X8 Ultra, Find N5 Launch Time


टिपस्टर टेम के अनुसार, Oppo Find X8 Ultra और Find N5 अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होंगे। ऐसी संभावना है कि भारत समेत कुछ बाजारों में Find N5 को OnePlus Open 2 के तौर पर रीब्रांडेड किया जा सकता है। टिपस्टर ने कहा कि कंपनी X8 Ultra के क्वाड कैमरा सेटअप के साथ N5 ​​की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि,उम्मीद है कि Find N5 के समान ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Find X8 Ultra ग्लोबल स्तर पर पेश होगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि Find N3 को चीन और साउथ ईस्ट एशियन मार्केट में उतारा गया था, इसलिए संभावना है कि Find N5 उस समय सीमा के अंदर इन बाजारों में आ जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Find N5 में Snapdragon 8 Elite चिप मिलेगी जो कि ऐसा सुविधा वाला दुनिया का पहले फोल्डेबल फोन हो सकता है। Find X8 Ultra में भी यही प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।


Oppo Find X8, Find X8 Pro जल्द होंगे ग्लोबल लॉन्च


Advertisement
आइस यूनिवर्स के अनुसार, Find X8 और Find X8 Pro ग्लोबल मार्केट में आने वाले दुनिया के पहले Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर वाले फोन होंगे। Find X8 और X8 Pro को भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड और यूरोप जैसे कई मार्केट में दिया जा चुका है। हालांकि, यह देखना है कि Find X8 Qand X8 Pro को इस साल के अंदर ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.