• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X7 के हैंड्स ऑन वीडियो लीक! 16GB रैम, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 8 जनवरी को होगा लॉन्च

Oppo Find X7 के हैंड्स ऑन वीडियो लीक! 16GB रैम, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 8 जनवरी को होगा लॉन्च

इसमें संभावित रूप से 6.78 इंच BOE OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।

Oppo Find X7 के हैंड्स ऑन वीडियो लीक! 16GB रैम, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 8 जनवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: Oppo China

Oppo Find X7 सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।
  • Find X7 चार कंफिग्रेशन में आने वाला है।
  • कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और बाहर की ओर निकला हुआ दिखता है।
विज्ञापन
Oppo Find X7 सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में Oppo Find X7, Oppo Find X7 Pro और Find X7 Ultra मॉडल शामिल हो सकते हैं। Find X7 चार कंफिग्रेशन में आने वाला है जिसमें 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज, और 16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलने वाला है। अब लॉन्च से पहले Oppo Find X7 के हैंड्स ऑन वीडियो भी सामने आ गए हैं। फोन का डिजाइन इसमें साफ पता चल रहा है। डिस्प्ले खास होने वाला है, आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find X7 लॉन्च से पहले हैंड्सऑन वीडियो सामने आए हैं। फोन को चार कलर में देखा जा सकता है जो कि Starry Sky Black, Sea and Sky, Desert Moon Silver, और Smokey Purple हैं। कंपनी ने भी इसकी पुष्टि हाल ही में की है। फोन के ब्लैक और पर्पल वेरिएंट को छोड़कर अन्य दो वेरिएट्ंस में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है। वीडियो में फोन का डिजाइन साफ नजर आता है, हालांकि कंपनी पोस्टर के माध्यम से इस पर से पहले ही पर्दा उठा चुकी है। प्रो टेक सिटी यूट्यूब चैनल ने इन्हें शेयर किया है। 

फोन के फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें पंच होल डिस्प्ले दिखता है। बेजल बहुत ही पतले नजर आ रहे हैं। जो कि फोन को मॉडर्न लुक देता है। रियर साइड में देखें तो कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और बाहर की ओर निकला हुआ दिखता है। LED फ्लैश को ऊपरी बाएं कोने में प्लेस किया गया है। लेफ्ट में अलर्ट स्लाइडर मौजूद है। वहीं फोन के राइट स्पाइन पर वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च हो जा रही है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं। 

Oppo Find X7 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें संभावित रूप से 6.78 इंच BOE OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। फोन में Dimensity 9300 चिपसेट होगा और 5000एमएएच की बैटरी होगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 मेन सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस, और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आने वाला है। यह ColorOS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »