Oppo Find X3 Pro में मिल सकता है iPhone 12 Pro जैसा कैमरा सेटअप, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Oppo Find X3 Pro में डुअल-सेल 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC 2.0 वायर्ड चार्जिंग और 30 वॉट VOOC एयर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X3 Pro में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस
  • टिप्सटर के अनुसार अगले महीने लॉन्च होगा फोन

Oppo Find X3 Pro का कोडनेम “Fussi” है

Oppo Find X3 Pro स्मार्टफोन की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिसमें फोन का रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। इन तस्वीरों को टिप्सटर Evan Blass द्वारा साझा किया गया है, जिसमें ओप्पो फाइंड एक्स3 में iPhone 12 Pro जैसा क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। यह फोन इससे पहले US Federal Communications Commission (FCC) पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, क्वालकॉम भी पुष्टि कर चुका है कि ओप्पो फाइंड एक्स3 स्मार्टफोन लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाले स्मार्टफोन में से एक होगा।

Blass (aka @evleaks) द्वारा साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, कथित Oppo Find X3 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका मॉड्यूल देखने में iPhone 12 Pro की तरह है। टिप्सटर के अनुसार, टॉप-ऑफ-द-रेंज Oppo Find X3 Pro का कोडनेम “Fussi” होगा और इसका कैमरा मॉड्यूल आंतरिक रूप से "क्रेटर" डिज़ाइन के रूप में जाना जाता है। टिप्सटर का कहना है कि फोन में प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के लिए 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर का जोड़ा दिया जाएगा, जिसके साथ फोन में एक फ्लैश-रिंग, 3 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, जिसमें 25x ज़ूम क्षमता होगी।

ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो फोन का चौथा कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसके साथ टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट होगा। Blass का दावा है कि Oppo Find X3 Pro, Find X3 Neo और Find X3 Lite के साथ Find X3 Pro अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन इससे पहले यूएस एफसीसी वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।
 

Oppo Find X3 Pro specifications

इससे पहले Blass ने दावा किया था कि ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो में 6.7 इंच QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 525 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 10Hz से 120Hz तक डायनमिक फ्रेम रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, इसकी पुष्टि की जा चुकी है। फोन में एक ड्यूल-बॉडी एंटीना डिज़ाइन में NFC मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसका उपयोग टैप-टू-पे विकल्प को सक्षम करने के लिए किया जा सकता है।  
Advertisement

इसके अलावा ओप्पो इसमें डुअल-सेल 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC 2.0 वायर्ड चार्जिंग और 30 वॉट VOOC एयर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अटकलें यह भी है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ व्हाइट विकल्प भी पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Find X3 Pro, Oppo Find X3 Pro specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.