Oppo Find X3 हो सकता है 12 जीबी रैम से लैस, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Geekbench पर लिस्ट किए गए Oppo CPH2173 फोन को Oppo Find X3 बताया जा रहा है, जो लिस्टिंग के मुताबिक, 12 जीबी रैम से लैस होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X3 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है
  • लिस्टिंग से 12 जीबी रैम और Android 11 के मिले संकेत
  • Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होगा आगामी Oppo Find X3 स्मार्टफोन

Oppo Find X3 के साथ Find X3 Pro भी लॉन्च किया जा सकता है

Oppo Find X3 सीरीज़ को इस साल लॉन्च किया जाना है, जिसकी जानकारी कंपनी ने 'Inno Day 2020' कॉन्फ्रेंस में दे दी थी। यह भी पुष्टि हो चुकी है कि फोन में एंड-टू-एंड 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ नया फुल-पाथ कलर मैनेजमेंट सिस्टम और Snapdragon 888 SoC दिया जाएगा। अब कथित तौर पर एक ओप्पो फोन को मॉडल नंबर CPH2173 के साथ Geekbench पर देखा गया है। एक रिपोर्ट का दावा है कि यह Oppo Find X3 स्मार्टफोन है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 12 जीबी रैम और Android 11 दिया जाएगा। गीकबेंच द्वारा दिखाए गए फोन के स्कोर भी क्वालकॉम द्वारा साझा किए गए आधिकारिक स्कोर से मेल खातें हैं।

NashvilleChatter की रिपोर्ट के मुताबिक, Geekbench पर लिस्ट किया गया Oppo CPH2173 फोन Oppo Find X3 है। वहीं, GSMArena का कहना है कि यह मॉडल नंबर Oppo Find X2 (CPH2023) और Find X2 Pro (CPH2025) से मेल खाता है। लिस्टिंग में फोन को Snapdragon 888 चिपसेट के साथ देखा गया है। हालांकि प्रोसेसर की पुष्टि कंपनी द्वारा पहले ही कर दी गई है। इसके अलावा, लिस्टिंग संकेत देती है कि आगामी Oppo Find X2 स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और Android 11 से लैस होगा। स्कोर की बात करें, तो ओप्पो फाइंड एक्स3 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,134 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,660 पॉइन्ट्स हासिल हुए हैं।

एक हालिया लीक में Oppo Find X3 सीरीज़ के फोन का AnTuTu स्कोर को भी दिखाया गया था, जहां फोन ने रिकॉर्ड बनाया है। इसे Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 7,71,491 स्कोर मिला है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। जबकि क्वालकॉम द्वारा साझा किए गए इसके आधिकारिक अंक 7,35,000 थे। हालांकि AnTuTu स्कोर सीपीयू, जीपीयू, यूएक्स और रैम का जोड़ होता है। इसके अलावा लीक करने वाले ने यह भी नहीं बताया था कि फोन का नाम क्या है। हो सकता है यह X3 के बजाय Oppo Find X3 Pro हो, जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें
  2. Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
  3. Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे
  4. OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
  5. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
  7. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  8. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  9. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.