Oppo Find X3 फोन 8GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ स्पॉट, जानें फीचर्स

Oppo Find X3 कथित रूप से बेंचमार्क ऐप्स AIDA64, AnTuTu और Geekbench पर लिस्ट हो चुका है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 फरवरी 2021 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X3 फोन AIDA64 पर 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है
  • फोन का मॉडल नंबर PEDM00 है
  • ओप्पो फाइंड एक्स3 सीरीज़ का ऐलान पिछले साल ही हो गया था

फोन का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल का हो सकता है

Oppo Find X3 के स्पेसिफिकेशन कई बेंचमार्किंग लिस्टिंग के जरिए सामने आ चुके हैं। यह फोन कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगनन 870 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है। इसमें नया कलरओएस वर्ज़न दिया जा सकता है। ओप्पो फाइंड एक्स3 को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Oppo Find X3 Pro, Oppo Find X3 Neo और Oppo Find X3 Lite के साथ आएगा। यह सभी नए मॉडल्स कंपनी की फाइंड एक्स सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल्स के रूप में साल 2021 में लॉन्च हो सकते हैं।

ट्विटर यूज़र के मुताबिक, Oppo Find X3 कथित रूप से बेंचमार्क ऐप्स AIDA64 और AnTuTu पर मॉडल नंबर PEDM00 के साथ लिस्ट हुआ है। AIDA64 लिस्टिंग में दिखा है कि फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसमें फोन के प्रोसेसर का कोडनेम “kona” लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह कोडनेम क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है।
Advertisement

हालांकि, ट्विटर यूज़र द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि AnTuTu लिस्टिंग में Oppo Find X3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। इसके अलावा, लिस्टिंग से यह सुझाव भी मिलता है कि स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.2 भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल का है। वहीं, फोन का प्राइमरी कैमरा 12.6 मेगापिक्सल का हो सकता है।

AIDA64 और AnTuTu लिस्टिंग के अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग में Oppo फोन मॉडल नंबर PEDM00 के साथ लिस्ट था। इस लिस्टिंग में 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम “kona” प्रोससेर की जानकारी मिली जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की है।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 4,280 और मल्टी-कोर स्कोर 12,843 है।
Advertisement

नवंबर महीने में ओप्पो ने ऐलान किया था कि साल 2021 में ओप्पो फाइंड एक्स3 सीरीज़ को सिस्टम वाइड 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें यह भी ऐलान किया गया था कि नई सीरीज़ में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा, हालांकि यह Oppo Find X3 Pro मॉडल तक सीमित हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च की सही तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Find X3 specifications, Oppo Find X3, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.