Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज

Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Max शामिल होगा
  • भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Max शामिल होगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। देश में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले इनके रिटेल बॉक्स के लेबल लीक हुए हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Max के रिटेल बॉक्स के लेबल्स की इमेजेज को शेयर किया है। Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 

Advertisement

इस टिप्सटर ने बताया है कि इन लीक हुए लेबल्स से Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Max के साइज और भार के बारे में भी जानकारी मिली है। Oppo Find X10 का मॉडल नंबर - CPH2911 है। इस स्मार्टफोन का साइज 156.5 x 74.3 x 8.4 mm और भार 216 ग्राम का है। Oppo Find X10 Pro Max का मॉडल नंबर - CPH2913 है। इस स्मार्टफोन का साइज 161.3 x 76.6 x 8.4 mm और भार 233 ग्राम है। इन स्मार्टफोन्स के रिटेल बॉक्स में चार्जर, USB केबल, प्रोटेक्टिव केस और SIM इजेक्टर टूल भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 

Oppo की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है। Oppo की वेबसाइट पर इन तीनों डिवाइसेज के लिए लैंडिंग पेज बनाया गया है। Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro और ARM Mali G2 Ultra GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.