Oppo Find X के सारे स्पेसिफिकेसन लॉन्च से पहले लीक

Oppo का लेटेस्ट Find X स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर 19 जून को लॉन्च होने जा रहा है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2018 17:36 IST

Oppo Find X

Oppo का लेटेस्ट Find X स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर 19 जून को लॉन्च होने जा रहा है। पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में आयोजित होने जा रहे इस इवेंट में Oppo Find X से पर्दा उठेगा। टीज़र लगातार Oppo Find X के लिए जारी हो रहे हैं और नई जानकारी इसके टीना पर लिस्ट होने के बाद आई है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट से इशारा मिलता है कि Oppo Find X दो वेरिएंट में आ रहा है। ये मॉडल PAFM00 और PAFT00 नाम से देखे गए हैं। दोनों के स्पेसिफिकेशन समान हैं। अफसोस है, कथित Oppo Find X की लिस्टिंग टीना पर अब नहीं हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, कथित Oppo Find X अब टीना से हट चुका है लेकिन प्लेफुलड्रॉयड इसे सहेजने में सफल रहा। चूंकि स्पेसिफिकेशन दोनों वेरिएंट के समान हैं लेकिन दोनों अलग नेटवर्क पर हो सकते हैं। या फिर इनमें से एक में 5x ऑप्टिकल ज़ूम या फेशियल रिकग्निशन दिया जाएगा।

लिस्टिंग सुजाती है कि Oppo Find X में फ्लैगशिप स्तर की खासियतें होंगी। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।साथ में कलर ओएस दिया जाएगा। फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। Oppo Find X में 6.3 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा इस पर रहेगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वादिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। सपोर्ट करेंगे एड्रीनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होगा, जिसे बढ़ाना संभव नहीं होगा।

बता दें कि साल 2011 में ओप्पो ने फाइंड सीरीज़ का फाइंड एक्स903 से पर्दा उठाया था। 7 साल बाद अब कंपनी अपने प्रशंसकों को Oppo Find X का 'तोहफा' देने जा रही है। वर्टिकल डुअल रियर कैमरा फोन के बैक में दिया जाएगा। साथ ही एक दमदार सेल्फी कैमरा आने की भी चर्चा तेज़ है।

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूसन होगा।
Advertisement

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Find X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.