Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में होगी 8 इंच बड़ी 2K डिस्प्ले, 5700mAh बैटरी!

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 09:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा।
  • इसमें ट्रिपल कैमरा बताया गया है।
  • रियर में मेन लेंस 50MP का होगा।

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 इन दिनों सुर्खियों में है। फोन नए साल में लॉन्च के लिए संभावित है। Oppo Find N5 फोन इससे पहले Oppo Find N3 का सक्सेसर हो सकता है। हाल ही में इस फोन के बारे में कंपनी के Find प्रोडक्ट मैनेजर की ओर से लॉन्च डेट का संकेत दिया गया था। अब फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक और लीक सामने आया है। आइए जानते हैं क्या जानकारी इस फोन के बारे में यहां से मिल रही है। 

Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में चीन के एक पॉपुलर टिप्स्टर Pand is very bald (चाइनीज से अनुवादित) की ओर से खुलासा (via) किया गया है। फोन  6.4 इंच के बाहरी डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। अनफोल्ड करने पर फोन में 8 इंच का 2K भीतरी डिस्प्ले मिलेगा। भीतरी डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। 

Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन 5700mAh बैटरी के साथ आ सकता है। डिवाइस 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस हो सकता है। फोन में 16GB रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है। 

Oppo Find N5 में रियर में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में टिप्स्टर ने कंफिग्रेशन का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसमें सेल्फी कैमरा भीतरी डिस्प्ले पर राइट साइड में देखने को मिल सकता है। 

हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में हमने आपको इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बताया था। कंपनी के Find मैनेजर Zhou Yibao की ओर से इसका संकेत दिया गया था कि Find X8 Ultra से पहले कंपनी Find N5 फोल्डेबल को पेश कर सकती है। Find X8 Ultra इसके बाद लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि कयास है कि Find N5 फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  2. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  6. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  7. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  9. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.