Oppo F5 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने पिछले हफ्ते अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 लॉन्च किया। ओप्पो एफ5 गुरुवार से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अभी, फ्लिपकार्ट से हैंडसेट का 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही खरीदा जा सकता है।

Oppo F5 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने पिछले हफ्ते अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 लॉन्च किया। ओप्पो एफ5 गुरुवार से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अभी, फ्लिपकार्ट से हैंडसेट का 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही खरीदा जा सकता है। याद दिला दें कि , Oppo F5 को सबसे पहले अक्टूबर में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एआई क्षमता वाले ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। इसके अलावा फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले भी बड़ी ख़ासियत है।

ओप्पो एफ5 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह वेरिएंट गोल्ड और ब्लैक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी देश में रेड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 24,990 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च के समय खुलासा किया था कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री दिसंबर से शुरू होगी।


फ्लिपकार्ट से ओप्पो एफ5 खरीदन पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। फोन को सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है। इसके अलावा  18,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। एक्सचेंज वेल्यू आपके हैंडसेट की स्थिति पर निर्भर करेगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
जैसा कि हमने बताया कि ओप्पो एफ5 की अहम ख़ासियत है इसके फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया एआई क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन तकनीक। फोन में एक आइरिस टूल है जिससे तस्वीरों में आंखें ज़्यादा चमकदार दिखती हैं। इसके अलावा बोकेह इफेक्ट भी मिलता है। बात करें ओप्पो एफ5 के स्पेसिफिकेशन की तो डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। और इसमें एक मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 4  जीबी या 6 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इसमें एक 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एलटीपीएस 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जबकि रियर पर डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

ओप्पो एफ5 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च कराया जाएगा। दोनों की स्टोररेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलने की उम्मीद है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो एफ5 का वज़न 152 ग्राम और डाइमेंशन 156.5x76x7.5 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • कमियां
  • Face recognition is gimmicky
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »