इस स्मार्टफोन सीरीज में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। Oppo F35 Pro 5G में 4K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड करने की कैपेबिलिटी होगी
इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
Photo Credit: Oppo
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo F35 सीरीज के डिजाइन और कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज में दो मॉडल - Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा।
Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। Oppo F35 Pro 5G में फ्लैट पैनल के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा यूनिट दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। Oppo F35 Pro 5G में 4K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड करने की कैपेबिलिटी होगी। इन स्मार्टफोन्स के चिपसेट और अन्य डिटेल्स की अगले कुछ दिनों में जानकारी दी जा सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 और Oppo F35 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है।
Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और Oppo F35 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।