Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सहित सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग नहीं हुई है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 21:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Oppo F35 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 5G सीरीज को पेश किया गया था

देश में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 5G सीरीज को पेश किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की अगली 'F' सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Oppo F35 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale से पहले इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की संभावना है। देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर का कहना है कि इस दावे की अन्य सूत्रों से पुष्टि नहीं हो सकती है और इस वजह से इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। 

Advertisement

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सहित सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग नहीं हुई है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है। भारत में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। Oppo F33 5G में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo F33 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस सीरीज के Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।  इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.